बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: नगरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरया बगडौरा गांव में शनिवार की रात चोर एक मकान से जेवर के साथ ही अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गये। जानकारी होने पर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। गांव की मालती देवी ने पुलिस को बताया है कि इलाज के लिए बेटी के यहां चली गयी थी। इसी बीच मकान के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोर कमरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान लेकर फरार हो गये। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची महिला ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...