Balia News: चोरी के सामान संग दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
बलिया, जुलाई 5 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा की एक दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से लैपटॉप, बैग, नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का रविवार को चालान कर दिया।कस्बा के रहने वाले संतोष सिंह की फर्नीचर आदि की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गये। रविवार की सुबह वह दुकान खोलकर अंदर पहुंचे तो काउंटर का दराज टूटा हुआ था तथा उसमें मौजूद पैसा और लैपटॉप आदि सामान गायब थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी। दुकानदार की ओर से दी गयी शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने लगी। सीसीटीवी फुटेज आदि के जरिये तहकीकात के बाद पुलिस ने हिता के पुरा निवासी विशाल उर्फ अमित पुत्र कमलेश शर्मा तथा नरायनपुर निवासी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.