बलिया, नवम्बर 30 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चोरी हुए लाखों रुपये मुल्य के जेवर को खरीदने के मामले में गैर प्रांत की पुलिस ने रविवार को आभूषण कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर चली गयी। इस कार्रवाई से आभूषण कारोबारियों में खलबली मची हुई है।कुछ माह पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक घर से चोर सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर लिया। इस मामले का केस दर्ज कर जांच में जुटी भोपाल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। सूत्रों की मानें तो जिले के रहने वाले चोरी करने के दो आरोपियों ने पूछताछ में भोपाल पुलिस को बताया कि चोरी के जेवर को करीब 16 लाख रुपये में स्टेशन-चौक रोड पर स्थित बीएल ज्वेलर्स के मालिक अनिल वर्मा ने खरीदा है। इसके बाद भोपाल पुलि...