बलिया, अक्टूबर 26 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी, राज्य सभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने सोमवार को बलिया प्रवास के दौरान जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की। जिले के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बातचीत कर फीडबैक भी लिया।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, आपसी समन्वय स्थापित करने तथा आगामी चुनावों में पार्टी की तैयारियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। प्रदेश सह प्रभारी ने पदाधिकारियों से संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और चुनावी रणनीति को लेकर विच...