बलिया, अक्टूबर 14 -- Balia News: बलिया। सेवा संकल्प अभियान के क्रम में बुधवार को विकास भवन में 'सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना थे। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि बच्चों में असीम प्रतिभा होती है। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम उनके अंदर छिपी कला को निखारने के साथ ही देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होते हैं। बच्चों की प्रतिभा को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि वे भविष्य म...