बलिया, सितम्बर 7 -- Balia News: सोहांव। नरही थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस मामले में एक पक्ष के राजू बिंद की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि 19 जुलाई को आरोपियों ने मेरी पत्नी गुड़िया को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन दोनों पक्षों को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने सोमवार को एक बार फिर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...