बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: बांसडीह। क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के कृष्ण कुमार पाल की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया है कि गांव के पंकज पाल, अजय पाल, अजीत पाल और अमित पाल ने खेत में लगे समरसेबल को उखाड़ दिया और बोरिंग में ईंट-पत्थर डालकर खराब कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दें रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...