बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: बांसडीहरोड। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी अमन तिवारी और राजेंद्र दूबे को पकड़ लिया। छानबीन में दोनों के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। थाने के एसआई सत्येंद्र चौधरी जवानों के साथ बांसडीह-सोनवानी मार्ग पर ढेलहवा बाबा स्थान के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सोनवानी की ओर से आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। जवानों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: शराब लुटेरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, देसी कट्टा भी बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...