बलिया, अगस्त 9 -- Balia News: बलिया। सावन माह में चोरों ने शिव मंदिर से चांदी जड़ित अरघा समेत पूरा शिवलिंग उखाड़ ले गये। इसकी जानकारी होते ही लोगों में नाराजगी पसर गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन कर सुराग लगाने में जुटी हुई है। फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी नारायनपुर गांव के ब्रह्मचारी बाबा के पोखरा पर प्राचीन शिवमंदिर में शिवलिंग स्थापित था। कुछ साल पहले ग्रामीणों ने अरघा पर चांदी का परत जड़वाया था। बताया जाता है कि रोज की तरह शनिवार की रात पूजा-पाठ के बाद मंदिर को बंद कर घर चले गये। रविवार की सुबह महिलाएं दर्शन-पूजन को पहुंची तो शिवलिंग गायब मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...