Balia News: चक्रवाती तूफान ने किसानों के मेहनत पर फेरा पानी
बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। बंगाल की खाड़ी से चला चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कहर से किसानों की खरीफ की मुख्य फसल धान बर्बाद हो गई है। बीते बुधवार से शुक्रवार तक मौसम के बिगड़े मिजाज के साथ झमाझम और रिमझिम बारिश ने किसानों की मेहतन पर पानी फेर दिया है। आलम यह है कि खेतों में पककर तैयार हुई धान की फसल गिर गई है, वहीं अगैती धान जिसकी कटाई कर बोझ खेत और खलिहानों में पड़े थे पूरी तरह भींग गई, जिससे इन फसलों के सड़ने के भय से किसान बेहद चिंतित हैं। अब वह अपना पूरा जोर खेतों में भरा पानी निकालने पर लगाए हैं ताकि बची फसल की कटाई और रबी की बुआई समय से हो सके। मौसम की मार ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शनिवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। किसानों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.