बलिया, अगस्त 9 -- Balia News: बलिया। चंदा नहीं देने पर कुछ लोगों ने मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया। इस मामले में पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। खेजुरी थाना क्षेत्र के अजनेरा निवासी अजय सिंह ने पुलिस को बताया है कि सात अगस्त को विनोद सिंह की पत्नी का इलाज कराकर हम लोग घर लौट रहे थे। इस दौरान हथौज और अजनेरा के बीच स्थित हनुमान मंदिर के पास चंदा मांग रहे लोगों ने हमला कर सुनील सिंह और विनोद सिंह को घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हथौज निवासी गोविंदा राजभर, अवनीश राजभर, राकेश राजभर, सिंटू राजभर व विवेक राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...