बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बलिया। नगरपालिका की ओर से टीडी कॉलेज के मुख्य द्वार के पास लाखों की लागत से बना यूरिनल घास-फूस और झाड़-झंखाड़ से पटकर निष्प्रयोज्य हो गया है। इससे कॉलेज के विद्यार्थियों समेत आने-जाने वाले लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। शहर के टीडी कॉलेज चौराहा से डीएम आवास को जाने वाली सड़क पर उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग एवं आयुर्वेद अस्पताल है। लिहाजा सड़क पर छात्र-छात्राओं के साथ काफी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में लाखों की लागत से बना यूरिनल झाड़-झंखाड़ से ढका होने से लोग खुले में लघुशंका करने को लाचार हैं। जनहित में लोगों ने इस ओर नगरपालिका समेत अन्य जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए यूरिनल को व्यवस्थित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बाजारों में यूरिनल नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की ...