बलिया, सितम्बर 3 -- Balia News: पूर। खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेलिया निवासी 30 वर्षीय अनोज की बुधवार की रात मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ खेजुरी लालमणि सरोज के अनुसार युवक असम में मजदूरी करता था। कुछ दिनों पहले वह काम करते समय छत से गिरकर घायल हो गया था। इलाज कराने के बाद वह गांव आ गया। उनका कहना है कि बुधवार की रात अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव-घर में मातम पसर गया। एसओ का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...