Balia News: घाटों पर बैरिकेडिंग, नाव-चेंजिंग रूम और प्रकाश के पुख्ता इंतजाम
बलिया, नवम्बर 21 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। 23 नवम्बर की मध्य रात्रि से 24 नवंबर को पूरे दिन होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शिवरामपुर घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को निर्देश दिया कि घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, महिलाओं को चेंजिंग व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में नाव और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, विभिन्न स्थानों पर होल्डिंग और बैनर समय से सुनिश्चित कराने को कहा। स्नानार्थियों के लिए जहां-जहां स्नान स्थल चिह्नित किए गए हैं, वहां विशेष रूप से साफ-सफाई और रोशनी की समुचित व्यवस्था करने को कहा, ताकि किसी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.