Balia News: घर से लापता किशोर सकुशल लौटा
बलिया, अक्टूबर 9 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के घौरौली गांव निवासी एक किशोर गुरुवार को बाजार में साइकिल से आरओ का पानी लाने गया और वापस नहीं लौटा। उसकी साइकिल रेलवे क्रासिंग के पास लावारिस हाल में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन थाने में सूचना दिए। हालांकि शुक्रवार सुबह किशोर खुद ही घर लौट आया, जिसके बाद पुलिस और परिजन ने राहत की सांस ली।बताया जा रहा है कि घौरौली निवासी धनु यादव गुरुवार शाम घर से बोतल लेकर स्थानीय बाजार में आरओ प्लांट पर पानी लेने गया था। बोतल प्लांट पर रखकर वह साइकिल से रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसी बीच वाराणसी-छपरा पैसेंजर ट्रेन आ गई। किशोर साइकिल वहीं छोड़कर ट्रेन में सवार होकर छपरा चला गया। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह के अनुसार, किशोर की तलाश के लिए रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.