बलिया, जुलाई 30 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत, दुष्कर्म का प्रयास और विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम वह घर में अकेली थी। तभी मौका पाकर गांव का ही युवक घर में घुस आया और दुराचार का प्रयास किया। शोर करने पर छत पर मौजूद छोटी बहन आई, जिससे उसकी इज्जत बच सकी। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी अपने छोटे भाई के साथ धारदार नुकीले लोहे का हथियार लेकर मेरे दूसरे मकान (डेरा) पर पहुंचा। वहां मेरे व छोटी बहन के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...