बलिया, सितम्बर 20 -- Balia News: बलिया। गंगा के साथ ही सरयू व टोंस मे घटाव का क्रम जारी है। लगातार घटाव के बाद गंगा का जलस्तर रविवार को पहली बार खतरा बिंदु से नीचे उतर आया। वही सरयू व टोंस का जल स्तर पहले से ही नीचे उतर आया है। जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम चार बजे गायघाट गेज पर गंगा का जल स्तर 57.520 मीटर दर्ज किया गया। खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। जल स्तर मे पिछले आठ घंटों के बीच कुल 10 सेमी का घटाव हुआ है। उधर इसी समय डीएसपी हेड पर सरयू का जल स्तर 63.630 मीटर रिकार्ड किया गया। जल स्तर मे एक सेमी प्रति घंटे का घटाव हो रहा है। इसका खतरा बिंदु 64.010 मीटर है। वही सुबह आठ बजे पिपरा घाट गेज पर टोंस का जल स्तर घटाव के साथ 58.80 मीटर दर्ज किया गया। इसका खतरा बिंदु 60.00 मीटर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...