बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके से भारी पैमाने पर पशु तस्करी हो रही है। बुधवार को पशु लदे पिकअप के अनियंत्रित होकर पलट जाने से इसका एक तरह से खुद-ब-खुद खुलासा हो गया। गाड़ी के पलटते ही उस पर सवार तस्कर भागने में कामयाब हो गये। खबर पाकर पहुंची पुलिस पशुओं और वाहन को कब्जा में लेकर मामले की तहकीकात कर रही है।नगरा-रसड़ा मार्ग पर इलाके के सोनापाली चट्टी के पास तड़के गोवंश लदी पिकअप खाई में पलट गयी। इसके बाद उस पर सवार तस्कर पशुओं और वाहन को छोड़कर फरार हो गये। तेज आवाज के साथ हुई इस दुर्घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने पिकअप में फंसे पांच गोवंश को बाहर निकाला तथा घटना से पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने पिकअप को सीधा कराने के बाद कब्जा में ले लिया। लोगों का कहना है कि गोवंश को तस्कर वध के लि...