बलिया, सितम्बर 28 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर नीचे आने के बाद एक बार फिर सुरेमनपुर दियराचंल में कटान तेज हो गया है। वशिष्ठ नगर, धूपनाथ के डेरा व गोपालनगर में उपजाऊ जमीन को सरयू नदी तेजी से अपने आगोश में लेती जा रही है। वहीं गोपाल नगर टाड़ी मे सरयू नदी के कटान के चलते आधा दर्जन लोगों का मकान नदी के मुहाने पर आ गया है। एक बार फिर इन गांवो में दहशत का माहौल है।जिन लोगों का मकान कटान के मुहाने पर आ गए हैं, उनमें संजय यादव, राम अशीष यादव, सुरेंद्र यादव, पतिराम यादव व वीरेंद्र यादव का शामिल हैं। यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो अगले 24 घंटे में उक्त सभी मकान सरयू नदी में विलीन हो सकते हैं। सुरेमनपुर दियरांचल में बाढ़ के कारण किसानों का सैकड़ों एकड़ खरीफ की फसल पहले ही नष्ट हो चुकी है। काफी रुपये खर्च कर किसान सब्जी की...