बलिया, नवम्बर 8 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। कटान से प्रभावित सुरेमनपुर दियरांचल के गांवों को बचाने और विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बाढ़ विभाग के कार्यों की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में सूर्यभान सिंह ने कहा है कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र के मानगढ़, शिवाल मठिया, गोपालनगर टाड़ी, गोपालनगर और वशिष्ठ नगर समेत कई गांवों की हजारों की आबादी कटान की दहशत में जी रही है। हर साल उपजाऊ जमीन और रिहायशी मकान सरयू नदी में समा रहे हैं। इससे अनेक परिवार बेघर होने के साथ बेरोजगारी और भूखमरी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कटानरोधी कार्यों के लिए आवंटित धन के कथित दुरुपयोग और घटिया निर्माण कार्यों की उच्चस्तर...