बलिया, अगस्त 13 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। खेजुरी क्षेत्र के छोटी बिसर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच छात्राओं की तबियत बिगड़ गई। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। इसी बीच, तीन छात्राओं को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि सुबह से हो रही उमस भरी गर्मी के प्रभाव से दोपहर में लंच टाइम के बाद कई बच्चों को चक्कर आने लगा, जबकि कुछ बच्चों का मुंह सूखने लगा। यह देख शिक्षकों में हड़कंप मच गया। वे बच्चों की देखभाल में जुट गए। यह भी पढ़ें- Pakur News: केजीबीवी में 150 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच इसबीच कक्षा 12वीं की छात्रा अन्नू के साथ ही दसवीं की शिवानी और शिल्पी के सीने में तेज दर्द होने लगा। शिक्षकों ने ...