बलिया, नवम्बर 18 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती 22 नवम्बर को है। इससे पहले 20 नवम्बर (शुक्रवार) को शाम पांच बजे से डीएम कार्यालय परिसर स्थित गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन होगा। पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता अम्बिका चौधरी के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में देश के नामी-गिरामी कवि और शायर शिरकत करेंगे। आयोजन के मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव होंगे।बुधवार को मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की। कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने अपने हर जन्मदिन पर कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन कराया। पार्टी कार्यालय या उनके पैतृक गांव पर आयोजन होते रहे। साहित्य और गी...