बलिया, सितम्बर 29 -- Balia News: रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के बाद अब गंगा भी फिर से खतरा बिंदु के पार हो गई है। पिछले दो दिनों के तीव्र बढ़ाव के बाद मंगलवार की सुबह गंगा इस सीजन में तीसरी बार लाल निशान के पार हुई है। नदी के लगातार तेज बढ़ाव पर होने के बाद दर्जनों बस्तियों पर फिर से बाढ़ और कटान का संकट गहराने लगा है। इससे तटवर्ती क्षेत्र के लोगों में भय है। कई सम्पर्क मार्गों पर भी बाढ़ का पानी चढ़ जाने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे गायघाट गेज पर गंगा का जलस्तर 57.920 मीटर रिकार्ड किया गया। पिछले दो दिनों के तेज बढ़ाव के बाद नदी मंगलवार की सुबह खतरा बिंदु 57.615 मीटर को पार कर गयी। जलस्तर में अबभी तीन सेमी प्रति घंटे की वृद्धि जारी है। इसके आगे भी बढ़ाव पर रहने की संभाव...