बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: रसड़ा। कस्बा के ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम के तीसरे दिन सोमवार को प्रभु श्रीराम, माता जानकी तथा लक्ष्मण के साथ केवट के नईया से गंगा पार कर घनघोर जंगल में प्रवेश करते हैं। जंगल के बीच जाने पर जंगलों में निवास करने वाले कोल-भीलो से मुलाकात होती है। भगवान को अपने बीच पाकर ये जंगली कोल-भील उनकी सेवा में जंगलों से उतारे गए शहद व ना-ना प्रकार के फल-फूल उनको खाने के लिए देते हैं।सहज ही कोल-भीलो के दर्शन प्राप्त होते देख आकाश से देवता गण उनके भाग्य को धन्य मानते हुए कहते हैं कि हजारों वर्ष तप के बाद भी जिनका दर्शन दुर्लभ है, आज उसी प्रभु का दर्शन कोल-भीलो को सहज ही हो रहा है। यह भी पढ़ें- Balia News: रामलीला में भगवान श्रीराम और केवट संवाद का मंचन यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: केवट ने राम को कराई गंगा पार,दशरथ ने...