बलिया, नवम्बर 15 -- Balia News: फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर शनिवार को डूबे दो युवकों का दूसरे दिन रविवार को भी सुराग नहीं लग सका। दोपहर तक एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि छठ पूजा के चलते बाद में अभियान को बंद कर दिया गया।बलिया शहर के जगदीशपुर (पानी टंकी) निवासी 20 वर्षीय रौनक श्रीवास्तव को छठ पूजा के लिए गंगाजल और मिट्टी ले आना था। इसके लिए शनिवार को वह अपने दोस्त चित्तू पांडे चौराहा निवासी 19 वर्षीय मारुति नंदन गुप्त के यहां पहुंचा। दोनों एक साथ शहर से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर पहुंच गये। बताया जाता है कि प्लास्टिक के दो डिब्बों में गंगाजल भर लिया। इसके बाद रौनक नदी में नहाने लगा, जबकि मारुति बाहर खड़ा होकर उसका वीडियो बनाने लगा। लोगों का कहना है कि इस दौरान रौनक किसी प्रकार गहरे पानी मे...