बलिया, नवम्बर 21 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। कार्तिक के पुण्य महीने में गंगा का तट तपोभूमि बन गया है। विभिन्न मठों से पहुंचे साधु-संतों और श्रद्धालुओं से शिवरामपुर घाट पर रौनक बनी हुई है। कल्पवास में पूजा-पाठ और लाउडस्पीकर पर बज रहे भजन- कीर्तन से गंगा का किनारा गूंज रहा है। कल्पवास में आए संतों के बीच 11 फीट की जटाओं वाले त्यागी बाबा आस्था का केंद्र बने हुए हैं। हालांकि कल्पवास के दौरान नगर पालिका के इंतजामों को लेकर संतों में नाराजगी है। 27 अक्तूबर से शुरु होकर 24 नवंबर (कार्तिक पूर्णिमा स्नान) तक चलने वाले कार्तिक महीने में गंगा तट पर कल्पवास का अलग महत्व है। इसको लेकर हर वर्ष की तरह इस बार भी कई मठों के साधु-संत और श्रद्धालु गंगा किनारे जुटे हुए हैं। उनके शिविरों में सुबह से शाम तक विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और पूजन से पू...