बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: बलिया। गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान (राष्ट्रीय) भारत की ओर से शुक्रवार को शहर के भृगु मंदिर स्थित वाचनालय में 'गंगा के प्रति राष्ट्र का उत्तरदायित्व' विषयक संगोष्ठी हुई। अभियान के प्रणेता रमाशंकर तिवारी ने कहा कि बुनियादी क्रांति के मुहाने पर खड़ा गंगा अपनी रक्षा के लिए राष्ट्र को निहार रही है। कहा कि भारतीय जीवन पद्धति में पश्चिमी संस्करण के घाल-मेल से पतित पावनी की पीड़ा बढ़ी है। तिवारी ने बताया कि गंगा का अनादर प्रकृति को असहज कर रहा है। ऐसे में गंगा की हिफाजत के लिए जिम्मेदार लोगों को सोंचना होगा। डॉ. कमलाकर तिवारी ने गंगा मुक्ति अभियान को आंदोलन में बदलने का आहवान किया। इस मौके पर अशोक, फतेहचंद बेचैन, विनय पांडेय, विजेन्द्र नाथ चौबे, ऋषि कुमार, ददन यादव, विनोद शंकर ठाकुर, श्रीराम गिरि आदि थे।...