Balia News: खेत में मेड़ बना रहा किसान तालाब में डूबा, तलाश जारी
बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट-अघैला लिंक मार्ग पर पचरुखा ग्रामसभा में स्थित ईंट-भट्ठे के पास गहरे तालाब में सोमवार की सुबह एक वृद्ध डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ के जवानों ने पूरे दिन मोटरवोट व कांटा आदि डालकर तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। जानकारी मिलने पर परिजन व मोहल्ले के लोग तालाब पर पहुंचे। शाम तक तलाश जारी थी।बताया जाता है कि सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह निवासी 60 वर्षीय किसान कामेश्वर राजभर सुबह खेत घूमने के लिए आए थे। बारिश के चलते खेत में लगे धान के पौधे बहकर तालाब में जा रहे थे। पौधों को रोकने के लिए वे खेत में मेड़ बना रहे थे। इसी दौरान किसी प्रकार उनका पैर फिसल गया और बड़े गहरे तालाब में चले गए। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने के बाद भीड़ जमा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.