Balia News: खेत में पड़ा मिला अज्ञात वृद्ध का शव
बलिया, जुलाई 18 -- Balia News: नगरा। इलाके के डूमाडाड गांव के महुआबारी के पास शनिवार की दोपहर खेत में अज्ञात करीब 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि खेत की बुआई करने जा रहे किसान की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शव के तीन-चार दिन पुराना होने से वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। एसओ का कहना है कि पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.