Balia News: खेत में अचेत मिला मासूम
बलिया, सितम्बर 3 -- Balia News: नगरा। क्षेत्र के डिहवां निवासी मुकेश राम का पांच वर्षीय पुत्र हनी गुरुवार को खेत में अचेत हाल में पड़ा मिला। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों को सर्पदंश की आशंका हुई लिहाजा वह झाड़-फूंक कराने लेकर चले गये। बताया जाता है कि बालक घर के पास खेल रहा था। कुछ देर बाद लोगों की नजर पड़ी तो हलचल मच गयी। कुछ लोगों का कहना है कि वह नाले में गिर गया था जिसे किसी ने बाहर निकालकर छोड़ दिया था। हालांकि परिजनों को विषैले जंतु के काटने की आशंका थी लिहाजा उसे जमुआंव अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां के डॉक्टरों ने सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजन गाजीपुर जनपद में स्थित सती स्थान पर लेकर चले गये। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डसने से बंदीपुर के अधेड़ व्यक्ति की गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.