बलिया, सितम्बर 28 -- Balia News: बलिया। हनुमानगंज ब्लॉक के देवरिया कला पंचायत में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को हुआ। राजकीय फल संरक्षण केंद्र की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण की तकनीकी जानकारी देकर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा आत्मनिर्भर बनाना था। विशेषज्ञ धनजी भारती एवं राहुल रावत ने प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित विभिन्न तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं रामानुज उपाध्याय ने अचार, मुरब्बा, जैम एवं जेली आदि खाद्य उत्पादों के निर्माण और प्रसंस्करण की जानकारी दी। डीआरपी नथुनी प्रसाद ने खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग स्थापित करने तथा रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की। यह भी पढ़े...