बलिया, जुलाई 14 -- Balia News: रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार सोमवार की रात सड़क से नीचे खाई में पलट गयी। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गये। खबर पाकर पहुंचे परिजनों ने गाड़ी में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। बैरिया थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर निवासी 47 वर्षीय उमेश तिवारी और 49 वर्षीय रविंद्र तिवारी सोमवार को परिवार के एक युवक की शादी के लिए लड़की देखने बक्सर (बिहार) के डुमरांव गये थे। वहां से दोनों कार से गांव लौट रहे थे। इसी बीच एनएच 31 पर बैरिया थाना क्षेत्र के सुघरछपरा मोड़ के पास से रात करीब दस बजे गुजरते समय बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित हो गयी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बाईपास पर तेज रफ्तार क...