बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अध्यक्ष इन्दु ने लखनऊ में स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम-2.0) के तहत क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र की ओर से आयोजित क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वहां उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में नगर निकायों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) के प्रभावी संचालन, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।विशेषज्ञों ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर का बेहतर संचालन किस प्रकार हो, जिससे स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके। वर्षा जल संरक्षण के लिए पुराने कुओं के जीर्णोद्धार, तालाबों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन तथा जल संचयन के विभिन...