बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से बिंदी एवं टोकरी निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को हुआ। शुभारंभ कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। कौशल आधारित प्रशिक्षण केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं ताकि वह अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ समाज में एक नई पहचान बना सकें।डॉ. रूबी ने कहा कि जेएनसीयू फाउंडेशन का उद्देश्य विश्वविद्यालय को...