बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। कोषागार कार्यालय परिसर एवं पेंशनर्स पार्क हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ गुरुवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर पेंशनर्स, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे की पहल पर हाईमास्ट लाइट लगाए जाने से परिसर में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी। इससे यहां आने वाले लोगों को शाम के समय सहुलियत होगी। परिसर की सुरक्षा भी हो सकेगी। कार्यक्रम में बरमेश्वर नाथ पांडेय, धर्मनाथ सिंह, अनिल पांडेय, राघवेंद्र सिन्हा, रमाशंकर पांडेय, हरेंद्र सिंह के अलावा एटीओ प्रभारी रामचंद्र, अवधेश यादव, विवेक, रवि, सौरभ, सरोज, रमेश आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...