Balia News: केला की फसल को क्षतिपूर्ति दिलाने की पहल
बलिया, सितम्बर 29 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पिछले दिनों चक्रवाती तूफान से जिले में औद्यानिक फसल केला को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने डीएम को पत्र भेजकर केला फसलों के नुकसान का आंकलन आपदा प्रबंधन विभाग से कराकर क्षतिपूर्ति दिए जाने का अनुरोध किया है। जनपद के 100 किसानों ने करीब 150 हेक्टेयर में केला की खेती की है। खासकर दुबहड़, बैरिया, बांसडीह, मुरलीछपरा और रेवती क्षेत्र में केला की बड़े पैमाने पर खेती की गई है। इस साल पहली बार फसल बीमा में नामित होने के कारण महज तीन किसानों ने बीमा कराया है। ऐसे में इन किसानों को तो मौसम विभाग के रिपोर्ट पर ऑनलाइन क्षतिपूर्ति उनके खाते में चली जायेगी, लेकिन अन्य किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों की मानें तो तेज आंधी-बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.