Balia News: केबल में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
बलिया, अगस्त 17 -- Balia News: बलिया। शहर के रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान के सामने एनएच 31 के बीचो-बीच सोमवार की शाम अचानक शॉट-सर्किट से आग लग गई। यह तो ईश्वरी संयोग रहा कि धनजन हानि नहीं हुई। स्टेशन रोड पर एक प्रतिष्ठ प्रेस की दुकान है, जिसके केबल में अचानक आग उस समय लगी जब एनएच पर सैकड़ों की संख्या में लोग पैदल, साइकिल समेत अन्य वाहनों से आवागमन कर रहे थे। आग लगते हुए चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई, आस-पास के लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई कटवाया और विभाग को जानकारी दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक जेई प्रवीण कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मुझे नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.