बलिया, सितम्बर 25 -- Balia News: मनियर। इलाके के एक गांव से करीब 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर किशोरी की तलाश कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि किशोरी 20 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी अच्छेलाल सरोज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस शंका के आधार पर कई जगह पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...