बलिया, सितम्बर 7 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी से एक युवक ने कुछ माह पहले दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को तब हुई जब वह गर्भवती हो गयी। सोमवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।एक गांव की रहने वाली लड़की की मां की कुछ दिनों पहले मौत हो चुकी है। परिवार में पिता और एक छोटा भाई है। बताया जाता है कि पिता मजदूरी करने और भाई पढ़ाई करने चला गया था। इसी बीच मौका पाकर उसके घर पहुंचे युवक ने दुष्कर्म किया। उसने इस बात की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दी। युवक के भय से किशोरी ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। ग्रामीणों की मानें तो किशोरी के पेट में अचानक दर्द होने लगा तो उसे एक डॉक्टर के यहां पहुंचाया गया। जांच के बाद पता...