बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: बलिया। शहर के द्वारिकापुरी कालोनी में शनिवार को एक अज्ञात करीब 48 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह कालोनी और आसपास की दुकानों से मांगकर खाता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बरसात में भींगने के चलते उसकी तबियत खराब हो गयी होगी और दवा-इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गयी होगी। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...