बलिया, अगस्त 16 -- Balia News: बैरिया। पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री भाजपा नेता विजया लक्ष्मी सिंह ने 18 अगस्त को बैरिया में आयोजित तिरंगा यात्रा व शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को बैरिया पहुंचने की अपील किया है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त 1942 को इस जनपद को देश मे सबसे पहले आजादी दिलाने के क्रम में शहीद होने वाले क्षेत्र भर के वीर अमर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करना और उन्होंने नमन करना क्षेत्र के सभी लोगों का दायित्व है। उन्होंने युवाओं का आवाहन किया कि वे शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करने के साथ ही उनके देशभक्ति से प्रेणना लेकर देश को विकास के शिखर तक पहुचाने में सहयोग करें। यह भी पढ़ें- बड़हरा में बाइक से 25 किमी तक निकली तिरंगा यात्रा वह रविवार को बैरिया डाक बंगला परिसर में पत...