बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। नरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टुटुवारी में 22 वर्षीय युवक ने रविवार की रात में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।बताया जाता है कि टुटुवारी के प्रेमप्रकाश राय के पुत्र सतीश ने रविवार की रात में खाना खाया और कमरे में चला गया। अंदर से दरवाजा बंद कर उसने फांसी लगा ली। मां की नजर खिड़की से अंदर गई तो नजारा देखकर दंग रह गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम को बुलाकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार सतीश के पिता दिल्ली में निजी कम्पनी में काम करते हैं। सतीश फिलहाल कुछ नहीं करता था। घर पर उसके साथ सिर्फ मां ही रहती थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...