बलिया, अक्टूबर 6 -- Balia News: बलिया, हिन्दुस्तान टीम। शारदीय नवरात्र में महज चार दिन शेष है और जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों पर जाने वाली सड़क जर्जर और गंदगी से पटी हैं। स्थिति यह है कि देवी भक्तों को 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले नवरात्र में 'मातारानी' के दर्शन-पूजन के लिए कठिन डगर को पार करने की चुनौती होगी। 'हिन्दुस्तान' ने मंगलवार को प्रसिद्ध देवी मंदिरों तक जाने वाली सड़क और आम रास्तों की पड़ताल की। इस दौरान टीएस बंधा से भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर सोनाडीह मार्ग, मातुजी महारानी मंदिर जाने वाले नरला-चंदाडीह मार्ग पर जगह-जगह गंदा पानी, कीचड़ और पिच उखड़ने से गिटियां बिखरी दिखीं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नहर में मांस-मछली का अवशेष फेंक फैला रहे दुर्गंध बेल्थरारोड हिसं के अनुसार टीएस बंधा से अति प्राचीन भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर सोनाडीह ...