बलिया, जुलाई 11 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परमानंदापुर स्थित कटहल नाला, मेडिकल बाईपास, माल्देपुर क्षेत्र तथा महावीर घाट पर निर्माणाधीन बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया। सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को जरूरी निर्देश दिए।

कटहल नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण परमानंदापुर में कटहल नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने मेडिकल बाईपास रोड का निरीक्षण...