Balia News: औषधि निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
बलिया, जुलाई 23 -- Balia News: रतसर। औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने गुरुवार को रतसर कस्बा सहित आस-पास के चट्टी-चौराहों पर संचालित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवा विक्रेताओं को बिना बिल के दवाओं की खरीद-बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान कस्बा स्थित आशा मेडिकल स्टोर पर जांच में तीन दवाओं के खरीद संबंधी बिल दुकानदार द्वारा प्रस्तुत नहीं किए जाने पर औषधि निरीक्षक ने संबंधित दवाओं के नमूने (सैंपल) जांच के लिए एकत्रित किए। औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई प्रतिबंधित अथवा नियमों के विपरीत दवा पाई जाती है तो संबंधित दवा विक्रेता के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से दवाओं की खरीद-बिक्री का पूरा अभिलेख एवं बिल सुरक्षित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.