बलिया, अगस्त 18 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। खेत में गिरी पेड़ की डाल को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सहायक चकबंदी अधिकारी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।इलाके के आसचौरा निवासी 52 वर्षीय श्रीभगवान तिवारी बांसडीह तहसील में सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात हैं। बताया जाता है कि गांव में उनके खेत के पास शीशम के पेड़ की डाल गिर गयी थी। इसको लेकर बगल के काश्तकार अरविंद तिवारी के साथ उनका विवाद हो गया था। बतया जाता है कि रविवार की देर शाम श्रीभगवान गांव के एक कुआं के पास बैठे हुए थे। इसी बीच वहां पर एक अन्य के स...