Balia News: एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-फेफना मार्ग पर सकलही के पास बुधवार की रात करीब नौ बजे एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि इलाके के अमहर पट्टी उत्तर निवासी 20 वर्षीय आदित्य सिंह, अमहर पट्टी दक्षिण निवासी 20 वर्षीय रवि कन्नौजिया व 22 वर्षीय अभिषेक गुप्त रसड़ा की ओर से बाइक से घर जा रहे थे। तभी पीछे से जा रही तेज रफ्तार एसयूवी की बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.