बलिया, अक्टूबर 17 -- Balia News: बलिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शनिवार की देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों से कहा कि प्रतिमा विसर्जन में किसी को कोई असुविधा न हो इसका ख्याल रखा जाय। आवागमन के लिए मार्गों पर यातायात को सूचारू रूप से संचालित कराते हुए विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने को कहा। विसर्जन के दौरान सीसीटीवी कैमरों, घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग तथा अन्य व्यवस्था के बारें में जानकारी ली। पुलिस कप्तान ने चौकी जापलिनगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास, बैरक, मेस व कार्यालय की साफ-सफाई व रख-रखाव करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा, नगर कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अंदावा में मूर्ति विसर्जन स्थल पर जेटी, नाव औ...