बलिया, सितम्बर 29 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार को क्राइम मिटिंग में एसपी ओमवीर सिंह ने थानेदारों के पेंच कसे। उन्होंने विवेचना आदि के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले थानाध्यक्षों को फटकार लगायी तथा सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।पुलिस कप्तान ने अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चेकिंग कर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने तथा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। कहा कि शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- Orai News: एसपी ने कोतवाली कोंच का किया आकस्मिक ...