Balia News: एमवीयू की टीम ने घायल मवेशी का किया उपचार
बलिया, सितम्बर 13 -- Balia News: बलिया। शहर से सटे खोरीपाकड़ में रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गोवंशीय पशु का मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) की टीम ने सही समय पर उपचार कर जान बचाने का नेक कार्य किया। इस कार्य की चहुंओर प्रशंसा की जा रही है। दोपहर बाद खोरीपाकड़ में एक स्ट्रीट एनिमल (आवारा पशु) सड़क पर गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर छटपटा रहा था। यह देख स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट को दी गई। जिसे गंभीरता से लेते हुए डॉ. विश्वामित्र के नेतृत्व में एमटीएस सोनू एवं पायलट ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और घायल पशु का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकीय जांच के बाद आवश्यक प्राथमिक उपचार एवं दवाएं दी । साथ ही घायल पशु की स्थिति को देखते हुए आगे की देखभाल के लिए आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.